छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य रैपिड व ब्लिट्ज फिडे रेटेड शतरंज स्पर्धा में स्पर्श खंडेलवाल का शानदार दोहरा प्रदर्शन

कड़ी मेहनत सच्ची लगन से सफलता संभव- रंजन मोहंती

छत्तीसगढ़ संवाददाता

दुर्ग, 3 नवंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा अग्रसेन जन कल्याण समिति एवं अग्रसेन महिला कल्याण समिति भिलाई के सहयोग से जिला शतरंज संघ द्वारा 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट रेपिड एवं ब्लिट्ज फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप के दोनों वर्गों में राजनांदगांव के स्पर्श खंडेलवाल ने स्टेट चैंपियनशिप बनने का गौरव प्राप्त किया।

पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स, फिडे इंस्ट्रक्टर, मेंबर ऑफ द इवेंट्स कमेटी आल इंडिया चेस फेडरेशन रंजन मोहंती थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप दास एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्रम अवॉर्डी किरण अग्रवाल, प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी,आर्बिटर कमिशन के चेयरमैन अलंकार भिवगड़े,रमेश अग्रवाल एवं इंटरनेशनल आर्बिटर एवं स्पर्धा के मुख्य निर्णायक रॉकी देवांगन उपस्थित थे ।

जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने स्पर्धा की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य रैपिड एवं ब्लिट्ज फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन भिलाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 जिलों से आए 328 खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा, रणनीतिक कौशल और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। दोनों प्रतियोगिताओं में कुल 9 राउंड खेले गए, जिसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रंजन मोहंती ने शानदार आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ व जिला शतरंज संघ की सराहना करते हुए प्रदेश भर से आए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोबाइल से दूरी बनाते हुए इस दिमागी कौशल बढ़ाने वाले खेल में अपना ध्यान केंद्रित रखे।

उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत ,सच्ची लगन एवं समर्पित भाव से हम इस खेल को अपनाए तो हम जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने , प्रज्ञानंदा, डी गुकेश , वी आनंद जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों का उदाहरण दिया और बताया कि किस तरह वे कड़ी मेहनत कर शतरंज के शिखर पर पहुंचे। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदीप दास ने प्रदेश भर आए शतरंज खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा विशिष्ट अतिथि प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी ने छत्तीसगढ़ में शतरंज को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए उम्मीद जताते हुए कहा कि भविष्य में छत्तीसगढ़ से भी कोई ग्रैंड मास्टर बनेगा।

प्रतियोगिता के रैपिड वर्ग में राजनांदगांव के स्पर्श खंडेलवाल ने 9 में से 8 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दुर्ग के यशद बम्बेश्वर ने 8 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं दुर्ग के प्रांजल सिंह ने 7.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्लिट्ज वर्ग में भी स्पर्श खंडेलवाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 9 में से 8.5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दुर्ग के यशद बम्बेश्वर 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि राजनांदगांव के सालिक नवाज मनिहार ने 7.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं आभार प्रदर्शन आशुतोष साहू ने किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button