छत्तीसगढ़

नाली निर्माण के दौरान मिला मानव कंकाल, जांच शुरू

छत्तीसगढ़ संवाददाता
कवर्धा, 25 अक्टूबर। कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम किशुनगढ़ में रविवार को नाली निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान एक मानव कंकाल मिला है। मौके से पॉलीथिन का थैला, चप्पल और अन्य सामग्रियां भी बरामद की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, गांव में एक योजना के अंतर्गत नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान खुदाई के वक्त मानव कंकाल मिलने पर पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने मानव कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। कंकाल की पहचान, मृत्यु के समय और कारणों का खुलासा फोरेंसिक जांच रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button