छत्तीसगढ़

गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदला अर्नब, विशाखापट्टनम की ओर से तेजी से बढ़ रहा

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब बेहद गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदल गया है.

प्राधिकरण के एमडी प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात अर्नब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है.

बीबीसी तेलुगु के मुताबिक तूफ़ान विशाखापट्टनम से 300 किलोमीटर, काकीनाडा से 360 किलोमीटर, मछलीपट्टनम से 460 किलोमीटर और बापटला से 530 किलोमीटर दूर केंद्रित था.

भारतीय मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि तूफ़ान मंगलवार शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा.

जैन ने बताया कि चक्रवात के बुधवार सुबह यानम के पास बापटला और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराने की आशंका है.

उन्होंने कहा कि चक्रवात अरनब के असर से मंगलवार और बुधवार को पूरे राज्य में व्यापक बारिश होगी. कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने का भी अनुमान है.

उन्होंने चेतावनी दी कि तटीय इलाकों में 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी मंगलवार तड़के तीन बजे चक्रवात अरनब की स्थिति को लेकर बुलेटिन जारी किया.

विभाग ने कहा कि तूफान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. तट से टकराते समय इसकी रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और ओडिशा के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button