छत्तीसगढ़
पीएससी: सूबेदार, एसआई और पीसी (मुख्य) परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा स्थगित

रायपुर, 13 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ पीएससी ने राज्य सेवा के साक्षात्कार के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर (पीसी मुख्य) परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा अगले महीने 2, 3 और 4 नवंबर को होनी थी।
आयोग की ओर से आज जारी आदेश में बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथियों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।फिलहाल परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।अभ्यर्थियों को नई तिथि और अन्य आवश्यक जानकारियां आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी.

