छत्तीसगढ़

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों का जुटना शुरू हो गया है. वहीं, पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही है. इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है.

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के रेलवे स्टेशनों, होटलों और प्रमुख सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है. रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाले यात्रियों और होटलों में ठहरने वाले लोगों की जांच की जा रही है. इसके अलावा, प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचने वालों पर भी पुलिस नजर रख रही है.

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले फिरोज शाह रोड और मंडी हाउस में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ़) को तैनात किया गया है. वहीं, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दक्षिणी जिले सहित पूरी दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के जरिए अनधिकृत लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने का प्रयास कर रही है.

डीसीपी अनंत मित्तल के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. इसके लिए विभिन्न सीमाओं पर करीब 12 पुलिस पिकेट बनाए गए हैं. इसके अलावा, जिले के भीतर भी कई स्थानों पर पुलिस पिकेट तैनात किए गए हैं और बाहरी पुलिस चौकियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button