छत्तीसगढ़

जेडी(यू) विधायक अनंत सिंह बोले, ‘मुझे पार्टी से कोई दिक्कत नहीं, लेकिन नीरज कुमार को हराना है’

जेडी(य़ू) विधायक अनंत सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं. वो अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के ख़िलाफ़ वोट मांग रहे हैं.

इस पर मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा, मुझे इन सब चीज़ों के बारे में नहीं पता. मुझे बस इतना पता है कि मेरी लड़ाई नीरज कुमार से है. मुझे पार्टी से कोई दिक्कत नहीं है. मैं नीरज कुमार को हराकर रहूंगा.

उन्होंने कहा, मैं जनता और भगवान से मांग करता हूं कि इस घमंडी आदमी को हराएं.

जब पत्रकार ने पूछा कि जेडी(यू) उम्मीदवार अस्पताल में भर्ती हैं.

इसपर उन्होंने कहा, वह अस्पताल में भर्ती नहीं हैं. वह सिर्फ़ जांच कराने जाते हैं और दो घंटे बाद ही वोट मांगने निकल जाते हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button