ओमेगा हैदराबाद और श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल्स की साझा पहल

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 9 अक्टूबर । हैदराबाद के प्रसिद्ध ओमेगा हॉस्पिटल्स और श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल्स ने एक साथ मिलकर ओमेगा मेडिशाइन हॉस्पिटल्स के रूप में एक नए सुपर स्पेशियलिटी एवं अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र के निर्माण का ऐलान किया है।
11 अक्टूबर को इसके औपचारिक शुभारंभ के साथ ही एक भव्य एवं संपूर्ण कैंसर देखभाल केंद्र की आधारशिला रखी गई।
जहां मल्टीस्पेशियलिटी से रोबोटिक सर्जरी तकः अब एक ही छत के नीचे सभी तरह के कैंसर का इलाज स्थानीय पहुंच में होगा।
ओमेगा हॉस्पिटल्स हैदराबाद की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में अहम कड़ी डॉ. मोहन वम्सी ओमेगा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद की उत्कृष्टता, उन्नत चिकित्सा तकनीक एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ राज्य तक पहुँचेगा।
हॉस्पिटल्स के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुशील शर्मा एवं प्रबंध निदेशक श्रीमती कात्यायनी शर्मा ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य एक ऐसी समन्वित व्यवस्था बनाना है जहाँ मरीज को इलाज के लिए अलग-अलग विभागों या दूसरे राज्यों के चक्कर न काटना पड़े।
छत्तीसगढ़ में कैंसर की स्थिति
छत्तीसगढ़ में कैंसर के आंकड़े तेजी से बढ़े हैं। आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2024 में 30,763 और वर्ष 2025 में 31,553 कैंसर मरीज दर्ज किए गए थे। वहीं अप्रैल से जून 2026 के बीच ही 17.611 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें मुख्य रूप से मुख, फेफड़े, स्तन, सर्वाइकल, पेट और गले का कैंसर शामिल है।


