छत्तीसगढ़
कोहली का कमाल, भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराया

भारत ने पहले वनडे मैच में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया. बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत को जीत के लिए 143 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था.
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 185 रन पर सिमट गई. उसकी ओर से टिम सिफ़र्ट ने सबसे ज़्यादा 38 रन बनाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज़ रहे. उन्होंने 70 रन देकर चार विकेट लिए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 37 रन बनाए. दोनों की पारियों ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.
रोहित शर्मा इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके. न्यूज़ीलैंड की ओर से जैकब डफी ने तीन विकेट लिए. उन्होंने 49 रन दिए.(bbc.com/hindi)



