छत्तीसगढ़

महिलाओं के हुनर से रोशन होंगे दीप, फूलबाती बनाकर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं बेमेतरा की महिलाएं

बेमेतरा जिले की महिला स्वसहायता समूहों द्वारा फूलबाती निर्माण की यह पहल बताती है कि उचित प्रशिक्षण, संसाधन और बाजार के अवसर मिलने पर महिलाएं छोटे स्तर से भी उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं। दीपावली पर जिन फूलबातियों से घर-घर दीप जलेंगे, उनके निर्माण के पीछे महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य के सपने जुड़े हैं।

झलक, झंकार और गायत्री सेवा महिला स्वसहायता समूहों की यह पहल महिला सशक्तिकरण, सामूहिक उद्यमिता और स्थानीय स्वरोजगार का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। इन महिलाओं के हाथों से तैयार हो रही फूलबाती दीपावली के उजाले के साथ आत्मनिर्भरता और आर्थिक खुशहाली का संदेश भी दे रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button