ताजा खबर

बैलाडीला पहाड़ियों में हुआ भूस्खलन, एनएमडीसी का वेस्ट डम्प व लोहागांव पहुंच मार्ग प्रभावित,जानमाल की हानि नहीं

किरंदुल : बैलाडीला पहाड़ियों के पीछे वन क्षेत्र में 18 नवंबर की रात्रि में भूस्खलन हुआ है। इस भूस्खलन के कारण एनएमडीसी का वेस्ट डम्प एवं लोहागांव पहुंच मार्ग भी प्रभावित हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भूस्खलन का मलबा करीब 2 से 3 किलोमीटर नाले से बहकर समतल जमीन पर स्थिर अवस्था में पाया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया।दिनांक 19 नवम्बर को जिला कलेक्टर दंतेवाड़ा देवेश कुमार ध्रुव,वनमण्डलाधिकारी एवं एनएमडीसी किरंदुल के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने भूस्खलन से हुए नुकसान, मलबे की स्थिति और पहुंच मार्ग की दशा का निरीक्षण किया।

दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि इस घटना में किसी भी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।एनएमडीसी, किरंदुल एवं जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम घटना स्थल का दौरा कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र ही प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही भूस्खलन के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button