ताजा खबर

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 102 अधिकारियों का तबादला, कंचनलता नायक को सरायपाली, ऋतु साहू को बसना की मिली जिम्मेदारी।

विकास नंद (सर्वव्यापी)

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 0; multi-frame: 1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 38;

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए वन विभाग के 102 अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया है। 26 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत विभिन्न वनमंडलों और वन परिक्षेत्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में महासमुंद जिले के सरायपाली, बागबाहरा और बसना वन परिक्षेत्र भी शामिल हैं।

कंचनलता नायक को सरायपाली वन परिक्षेत्र की जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, लोरमी स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व के इको टूरिज्म वन परिक्षेत्र में पदस्थ कंचनलता नायक को सरायपाली सामान्य वन परिक्षेत्र, वनमंडल महासमुंद का वन परिक्षेत्र अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी नई पदस्थापना 31 अक्टूबर 2026 के बाद से प्रभावी होगी।वहीं, सरायपाली में वर्तमान में पदस्थ आयुष कुमार तांडे को राजनांदगांव वनमंडल के बोरतलाव सामान्य वन परिक्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बागबाहरा और बसना में भी बदले अधिकारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत महासमुंद जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में भी नई पदस्थापना की गई है। वनमंडल महासमुंद में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ नवीन वर्मा को बागबाहरा सामान्य वन परिक्षेत्र का वन परिक्षेत्र अधिकारी बनाया गया है।इसी तरह, बिलासपुर वनमंडल में पदस्थ ऋतु साहू को महासमुंद वनमंडल के बसना सामान्य वन परिक्षेत्र में वन परिक्षेत्र अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी पदस्थापना 30 नवंबर 2026 के बाद से प्रभावी होगी।

आदेश में 102 अधिकारियों की नई पदस्थापना

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न वनमंडलों में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं निर्धारित की गई हैं। आदेश के अनुसार, अलग-अलग अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना की प्रभावशीलता निर्धारित तिथियों के अनुरूप रहेगी।इस प्रशासनिक बदलाव के बाद महासमुंद जिले के प्रमुख वन परिक्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारियों पर विभागीय कार्यों के संचालन और वन प्रबंधन की जिम्मेदारी रहेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button