छत्तीसगढ़

संगठन एकजुट होकर व्यापारिक समुदाय की आवाज को और मजबूती दे-अग्रवाल

कैट राष्ट्रीय चेयरमैन के साथ मंथन

रायपुर, 27 अक्टूबर। व्यापारिक संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, उपाध्यक्ष सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कैट के राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल अपने एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रदेश के व्यापारिक परिदृश्य, व्यापारियों की समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा व्यापार जगत को अधिक सशक्त, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

श्री अग्रवाल ने बताया कि कैट छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक सक्रियता एवं व्यापारी हितों के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ इकाई को देश के सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय संगठनों में से एक बताया। उन्होंने संगठन की सक्रिय भूमिका को आगे भी बनाए रखने तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संबंधित मंचों पर उठाने के महत्व पर बल दिया।

श्री अग्रवाल ने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारियों को अनुकूल व्यावसायिक वातावरण उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और व्यापार को नई तकनीक एवं आधुनिक व्यवस्थाओं से जोडऩा समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने और युवाओं को व्यापार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उचित मार्गदर्शन देने से आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कैट छत्तीसगढ़ की सक्रियता की सराहना करते हुए संगठन से एकजुट होकर व्यापारिक समुदाय की आवाज को और मजबूती देने का आह्वान किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button