छत्तीसगढ़

एमएलसी चुनाव: पीएम मोदी ने नतीज़ों को लेकर कांग्रेस के लिए क्या कहा?

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव हो रहे हैं. इस चुनाव में अब तक कई सीटों के नतीजे आ चुके हैं. जिस पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है.

एमएलसी चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है.

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 4 राज्यों में 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हो रहे हैं, ये सभी चुनाव बैलेट पेपर के जरिए करवाए जाने के बाद आख़िर कांग्रेस को कितनी सीटें मिली?

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में कुल 11 सीटों पर चुनाव हुए हैं. इनमें बीजेपी ने चार और समाजवादी पार्टी (एसपी) ने दो सीटें जीती हैं. एक अन्य सीट पर बीजेपी और तीन सीटों पर एसपी आगे चल रही है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है. फ़िलहाल मतगणना जारी है.

बिहार में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की घोषित चार सीटों पर अलग-अलग दलों को जीत मिली है. पटना सीट आरजेडी, तिरहुत सीट बीजेपी और दरभंगा सीट जन सुराज पार्टी ने जीती है.

कर्नाटक में अपनी सीट नहीं बचा पाई कांग्रेस

जबकि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है. एमएलसी चुनावों में कांग्रेस अपनी भी सीट नहीं बचा पाई,

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने विधान परिषद की सभी पांच सीटों पर चुनाव लड़ा. पांच सीटों में तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

पांचों सीटों के अंतिम नतीजे अभी तक नहीं आए हैं. अब तक के रुझानों में दो सीटों पर बीजेपी, एक पर एकनाथ शिंदे की शिव सेना और दो सीटों पर शरद पवार की एनसीपी आगे चल रही है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button