छत्तीसगढ़

मुंबई: नालासोपारा इलाक़े में बहुमंज़िला इमारत में लगी आग, कई लोगों को बचाया गया

मुंबई के नालासोपारा इलाक़े में एक बहुमंज़िला इमारत में आग लगने से इमारत में कई लोग फंस गए. इनमें एक बुज़ुर्ग महिला की मौत भी हुई है.

वसई-विरार म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के कमीश्नर पृथ्वीराज बीपी ने कहा, वसई-विरार महानगरपालिका में अचोले एरिया में इंपेरियल हाइट्स बिल्डिंग में रात क़रीब 11:30 (मंगलवार) बजे आग लगने की सूचना मिली थी.

उन्होंने कहा, शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ हमारी टीम ने 15-20 लोगों को रेस्क्यू किया. कई लोग ख़ुद से भी नीचे आए हैं.

पृथ्वीराज बीपी ने बताया है कि इस हादसे में 60 साल की एक महिला की मौत की जानकारी मिली है, अभी उनका नाम और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button