ताजा खबर

साय सरकार में फिर हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल, सत्ता के गलियारों में चर्चाएं तेज।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार में एक बार फिर मंत्रिमंडल में फेरबदल किए जाने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मंत्रियों के विभागों में बदलाव से लेकर मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किए जाने और कुछ मौजूदा मंत्रियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।राजधानी रायपुर के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर साय मंत्रिमंडल के संभावित पुनर्गठन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक जानकारों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या दीपावली के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी कैबिनेट में बदलाव का कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं? अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में भी इस विषय को लेकर चर्चाएं सामने आई थीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button