छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम के जन्मदिन समारोह में लोगों ने फेंका बदबूदार पूड़ी-सब्जी

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 26 नवंबर। तखतपुर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के भूमिपूजन और डिप्टी सीएम अरुण साव के जन्मदिन के मौके पर आयोजित समारोह में अव्यवस्था का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में शामिल लोगों को परोसी गई पूड़ी-सब्जी की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि कई लोगों ने बदबू आने की शिकायत करते हुए खाना खाने से इनकार कर दिया। कुछ लोगों ने भोजन फेंक दिया।

तखतपुर के राम सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव का जन्मदिन मनाने के साथ करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। स्थानीय विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी और ग्रामीण पहुंचे थे।

समारोह के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम में लोगों को पूड़ी-सब्जी बांटी गई। आरोप है कि सब्जी खराब हो चुकी थी और उसमें से तेज दुर्गंध आ रही थी। भोजन लेने के बाद लोगों ने इसकी शिकायत की और खाने से परहेज किया। कई लोगों ने पूड़ी-सब्जी फेंक दी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button