छत्तीसगढ़

दिवाली-छठ पर गोंदिया से पटना के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन

दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी ट्रेन
छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 2नवंबर।दिवाली और छठ पर्व के दौरान बिहार और झारखंड की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया-पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को भी त्योहार के दौरान सफर के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर08895गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल6, 13और20नवंबर को प्रत्येक शुक्रवार को गोंदिया से दोपहर12:30बजे रवाना होगी। अगले दिन शनिवार को शाम4:30बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर08896पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल7, 14और21नवंबर को प्रत्येक शनिवार को पटना से शाम6:10बजे रवाना होगी। यह अगले दिन बिलासपुर शाम6:50बजे पहुंचेगी और आगे गोंदिया के लिए रवाना होगी। निर्धारित समय के अनुसार तीसरे दिन रात3बजे गोंदिया पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नौ स्टेशनों पर होगा। इनमें गोंदिया,डोंगरगढ़,राजनांदगांव,दुर्ग,रायपुर,भाटापारा,बिलासपुर,चांपा और रायगढ़ शामिल हैं।

गोंदिया से पटना जाते समय ट्रेन दुर्ग दोपहर2:45बजे,रायपुर3:35बजे,भाटापारा शाम4:30बजे,बिलासपुर शाम6बजे,चांपा शाम7बजे और रायगढ़ रात8:10बजे पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन रायगढ़ दोपहर3:28बजे,चांपा शाम4:38बजे और बिलासपुर शाम6:50बजे पहुंचेगी। इसके बाद भाटापारा,रायपुर,दुर्ग,राजनांदगांव और डोंगरगढ़ होते हुए गोंदिया जाएगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल20कोच लगाए जाएंगे। इनमें दो एसएलआरडी कोच,चार जनरल, 10स्लीपर,तीन एसी थर्ड और एक एसी सेकंड क्लास कोच शामिल हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button