रेल मंत्री का संभावित दौरा, रेल लाइन पर दूर तक कचरा साफ हो रहा

इसे मंत्री का दौरा नहीं स्वच्छता पखवाड़ा बता रहा रेल मंडल
रायपुर, 7 अक्टूबर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 9 अक्टूबर का दौरा 12 तक टलने की खबर है। हालांकि रेल प्रशासन ने अभी इसकी अधिकृति सूचना या बयान जारी नहीं किया है। वैसे रेलवे की ओर से अपने ही मंत्री के आने की खबर भी अब तक सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन डीआरएम आफिस से स्टेशन तक मिनिस्टर टूर प्रोग्राम के स्तर की की जा रही है। इन तैयारियों खासकर साफ सफाई को रेल मंडल स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बता रहा है। यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसी कड़ी में 8 अक्टूबर तक रेलवे ट्रैकसाइड की सफाई के लिए विशेष तीन दिवसीय अभियान प्रारंभ किया गया। यह सफाई स्टेशन से 500 मीटर से अधिक दूरी तक रेल लाइन पर की जा रही है।
अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे जमा कचरा, प्लास्टिक एवं स्क्रैप को हटाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लेवल क्रॉसिंग, गेट लॉज, केबिन तथा ट्रैक के किनारे स्थित रेल कर्मचारियों के आवासों के आसपास जमा कचरे की भी सफाई की जा रही है।
ट्रैक की दृश्यता एवं सिग्नल की दृश्यता में बाधा डालने वाली अनावश्यक झाड़ियों छोटे पेड़ को हटाने का कार्य भी अभियान में शामिल है।
चलती रेलगाड़ियों के निकट कार्य करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संबंधित विभागों के समन्वय से सफाई कार्य किया जा रहा है। जहां आवश्यक हो, अधिक मात्रा में जमा कचरे को हटाने के लिए मशीनीकृत व्यवस्था का उपयोग किया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन परिसर के अलावा रेलवे ट्रैक रेलवे स्टेशनों के आसपास का वातावरण स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई दे इस हेतु भरसक प्रयास किया जा रहे हैं।
