ताजा खबर

वीबी-जी राम जी योजना के तहत 1 दिसंबर से कार्य शुरू करने की तैयारी, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले में वीबी-जी राम जी योजना के तहत 1 दिसंबर से कार्य शुरू करना प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों के तहत आज जनपद पंचायत बिल्हा में मेटों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मेटों को वीजीपीपी के संबंध में जानकारी देने के साथ एनएमएमएस मोबाइल ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने, कार्यों की जियो टैगिंग और मेट पंजी के संधारण की प्रक्रिया समझाई गई।जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह और कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद देवांगन ने मेटों को योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने, श्रमिकों की उपस्थिति और कार्यों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने तथा कार्यों के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण में तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button