छत्तीसगढ़

गौरवशाली विरासत, शैक्षणिक उत्कृष्टता और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध

एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में आरकेसी देश में चौथा

रायपुर, 15 अक्टूबर। राजकुमार कॉलेज, रायपुर ने बताया कि स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में कॉलेज ने प्राचीन गौरवशाली विरासत वाले सहशिक्षा दिवस एवं आवासीय विद्यालय श्रेणी में देशभर में चौथा स्थान, छत्तीसगढ़ में पहला स्थान और रायपुर में भी पहला स्थान प्राप्त किया है।

आरकेसी ने बताया कि यह सम्मान विद्यालय की 143 वर्षों की गौरवशाली विरासत, शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button