छत्तीसगढ़
एकता और सौहार्द्र से नयी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, महेश बने अध्यक्ष और संदीप उपाध्यक्ष

मिडास व्यापारी कल्याण समिति
रायपुर, 15 अक्टूबर। मिडास व्यापारी कल्याण समिति ने बताया कि समिति के त्रैवार्षिक चुनाव (सत्र 2026-2029) में एकता और सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए समस्त व्यापारी बंधुओं की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
समिति ने बताया कि चुनाव में महेश बृजवानी जी अध्यक्ष, संदीप खंडेलवाल उपाध्यक्ष, ललित जैन सचिव तथा भावेश व्यास जी कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

