छत्तीसगढ़

रवेली, परसदा एवं सकरी में खरीदी शुरू, बकतरा में शुरूआती विवाद

अशोक बजाज ने विभिन्न केन्द्रों में धान खरीदी का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 15 नवंबर । जिला पंचायत व अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने धान खरीदी केंद्र रवेली, परसदा एवं सकरी में धान खरीदी तिहार में शामिल हुए तथा धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया।

दूसरी ओर अभनपुर के बकतरा केंद्र बदले जाने पर किसानों और ग्रामीणों ने विरोध किया है। और गांव में धान बेचने की बात पर अड़े हुए हैं। उनका कहना था कि सारी तैयारियां बकतरा में करने के बाद केंद्र बदला गया।
एसडीएम का कहना है कि जमीन विवाद की वजह से केंद्र बदला गया है। घंटों की बातचीत के बाद बकतरा में ही व्यवस्था करने के बाद दोपहर से खरीदी शुरू हो सकी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button