छत्तीसगढ़

जावेद अख्तर ने सीजेपी और अभिजीत दीपके से जुड़े वायरल पोस्ट को बताया फर्जी, एक्स पर दी सफाई

मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से वायरल हो रहे एक भ्रामक पोस्ट का कड़ा खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके की कोई आलोचना नहीं की है और इंटरनेट पर किया जा रहा यह दावा पूरी तरह से निराधार है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपना रुख साफ करते हुए जावेद अख्तर ने अपने आधिकारिक अकाउंट से लिखा, “मैं सभी को बताना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा यह संदेश, जिसमें कहा गया है कि मैंने सीजेपी की आलोचना की है और अभिजीत दीपके को नीचा दिखाया है, पूरी तरह फर्जी है।”
झूठी खबर फैलाने वालों पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें इस बात की गहरी हैरानी है कि दीपके और सीजेपी का विरोध करने वाले लोगों को अपनी बातों को विश्वसनीय साबित करने के लिए उनके (जावेद अख्तर) जैसे व्यक्ति की साख उधार लेनी पड़ रही है। अख्तर ने अपने बयान के अंत में विरोधियों की स्थिति पर सवालिया लहजे में पूछा, “आखिर हालात इतने खराब हो गए हैं?”

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button