छत्तीसगढ़

जामिया में प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंच सकते हैं राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से मिलने पहुंच सकते हैं.

इसकी पुष्टि जामिया एनएसयूआई के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर फरहान ने बीबीसी संवाददाता शुभ राणा से की है.

गुरुवार को भी जामिया विश्वविद्यालय के बाहर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और आरएएफ़ के जवान तैनात हैं.

साथ ही एनएसयूआई का कहना है कि उनकी जामिया यूनिट के अध्यक्ष फ़ैजान अली ख़ान को पुलिस ने हिरासत में लिया है. यह दावा जामिया एनएसयूआई से सचिव मोहम्मद फ़ैज़ल ने हमारी संवाददाता से किया.

उनका कहना है कि हमारे नेता राहुल गांधी के यहां आने की सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई है.

उन्होंने यह भी कहा कि कैंपस में 50 से अधिक स्टूडेंट्स मौजूद हैं जो प्रदर्शन कर रहे हैं, वे राहुल गांधी से मिलने की कोशिश करेंगे.

दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू की है.

इसके तहत इलाके में लोगों के जुटने और सार्वजनिक गतिविधियों पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं.

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जामिया मुख्य गेट के बाहर दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा सीआरपीएफ़, एसएसबी के सुरक्षा बल भी तैनात हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button