छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बीजेपी ने इस सीट से दिया राज्यसभा के लिए टिकट

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बीजेपी ने मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है.

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए उनके नाम को मंजूरी दी है.

मध्य प्रदेश में यह उपचुनाव पूर्व केंद्रीय मत्री एस मुरुगन के इस्तीफ़े के खाली हुई एक सीट के लिए हो रहा है.

चुनाव आयोग ने गुरुवार को ही मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की.

यह उपचुनाव 12 नवंबर को होगा. मुरुगन ने 14 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यसभा से इस्तीफ़ा दे दिया था. उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2030 को समाप्त होने वाला था.

बता दें डॉ. एल मुरुगन, केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में मंत्री पद पर भी थे.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button