छत्तीसगढ़

राहुल गांधी बोले, ज्ञानेश कुमार के हटने पर 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन

-आदर्श शर्मा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को राजधानी दिल्ली के व्यापारियों के लिए एक संदेश जारी किया. इसमें उन्होंने लिखा कि वे दिल्ली के हर व्यापारी से प्यार करते हैं और उनकी बात सुन रहे हैं. उन्होंने बीजेपी शासित केंद्र सरकार पर मेट्रो और सड़कों को बंद करने और राजधानी पर ताला लगाने का आरोप लगाया.

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली से पहले राहुल गांधी ने यह संदेश जारी किया है. दरअसल, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने विपक्षी नेताओं ने अपील की थी कि 1 नवंबर को होने वाली रैली को टाल दिया जाए क्योंकि इससे त्योहार से पहले व्यापार प्रभावित हो सकता है.

इसके बाद राहुल गांधी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए लिखा, जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं – न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य. मोदी जी से कहिए – आरोपी नंबर 4 ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा.(dw.com/hi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button