छत्तीसगढ़

चीन ने कहा, भारत से लगी सीमा पर सामान्य गश्त की और समझौतों का पालन किया

-आदर्श शर्मा

चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार, 26 अक्टूबर को कहा कि उनकी सेना ने भारत के साथ अपनी सीमा पर सामान्य गश्त और प्रबंधन गतिविधियां ही की हैं. चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन ने दोनों देशों के बीच हुए संबंधित समझौतों का लगातार और सख्ती से पालन किया है.

भारत के विदेश मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को कहा था, जब चीनी सेनाएं पहले से तय गश्त के तौर-तरीकों से हटती है तो भारत-चीनी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति समय-समय पर अस्त-व्यस्त हो जाती है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि दोनों पक्ष वास्तविक नियंत्रण रेखा से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं.

इससे पहले, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने 22 अक्टूबर को कहा था कि दोनों देशों के बीच चल रही वार्ताओं के बावजूद पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिक, कई स्थानों पर आमने-सामने आ चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि चीन की सैन्य ताकत का पारंपरिक तरीकों से मुकाबला करना मुश्किल हो सकता है.(dw.com/hi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button