लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव सत्यप्रकाश तिवारी (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में लंबित स्थायी वारंटों की तामिली हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
आज दिनांक 05.10.2026 को मुखबीर से लम्बे समय से फरार स्थायी वारंटी राज आमोरिया (बांसफोड़) को अटल आवास बैगापारा लखोली में होने की सूचना मिलने पर स्टॉफ भेजकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके खिलॉफ
1. अप0क्र0 538/18 धारा प्रकरण क्रमांक 3781/18 धारा 294, 323, 324, 34 भादवि0,
2. अप0क्र0 902/19 प्रकरण क्रमांक 2339/19 धारा 452, 294, 323, 506, 34 भादवि0,
3. अप0क्र0 300/19 प्रकरण क्रमांक 2339/19 धारा 299 सीआरपीसी,
4. अप0क्र0 353/21 प्रकरण क्रमांक 3234/21 धारा 294, 323, 506 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट,
5. अप0क्र0 23/22 प्रकरण क्रमांक 212/22 धारा 294, 323, 506, 324, 34 भादवि0 एवं
6. अप0क्र0 694/22 प्रकरण क्रमांक 3657/25 धारा 294, 506, 324, 34 भादवि0. के प्रकरण में विभिन्न न्यायालयों से जारी 06 स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली कर वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, प्र0आर0 संदीप चौहान, आरक्षक प्रयंश सिंह, नामदेव नागवंशी, प्रकाश कुर्रे, महिला आरक्षक राधिका साहू की सराहनीय भुमिका रही। ,
