ताजा खबर

: अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई

डोंगरगढ़ :-  पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।  इसी क्रम में  थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 05-09-2026 को  पुरुषोत्तम नेताम एवं भुवनेश्वर सिन्हा द्वारा प्रज्ञागिरी पहाड़ी मेन रोड, हनुमान मंदिर डोंगरगढ़ के पास अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 30 पाव रोमियो देशी मदिरा मसाला, कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर, कीमत ₹3,000/- तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BC 1092, कीमत ₹20,000/-, कुल मशरूका ₹23,000/- जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

अजय यादव

एक सीधे-सादे स्वभाव के व्यक्ति हैं। बचपन से ही अपने आसपास की बातों को याद रखने की आदत रही। परिवार में बड़ों का आदर और मेहनत की सीख मिली। वे सड़कों पर घूमना, बस-स्टैंड और बाजार की हलचल देखना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि असली तस्वीर वही है जो आम दिन में दिखती है, किसी मंच पर नहीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button