छत्तीसगढ़

रेल कर्मियों का 28 मांगों को लेकर बिलासपुर चलो अभियान

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 29 अक्टूबर ।अखंड रेल कर्मचारी संघ अपनी 28 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 अक्टूबर को महाप्रबंधकदपूमरे बिलासपुर कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगा। संघ के महामंत्री संजय गुप्ता और अनिल सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन कर्मचारियों की सुविधाओं एवं उन्हें उन्नति के अवसर देने के समय रेल प्रशासन के द्वारा उनकी लगातार उपेक्षा कर रहा है।बिलासपुर जोन के कर्मचारियों की समस्याएं निरंतर बढ़ती ही जा रही हैं। संघ ने इसकी लंबी फेहरिस्त भी जारी किया है।

(1) रेलवे में NPS /UPS को हटाकर रेलवे कर्मचारियों को OPS (ओल्ड पेंशन) दिया जाए।
(2) रेलवे में निजीकरण/ निगमीकरण बंद किया जाए।
(3) सभी विभागों में नया कैडर रिस्ट्रक्चरिंग लागू किया जाए।
(4) रेलवे के सभी विभागों में रिक्त पदों में तत्काल भर्ती की जाए।
(5) स्व -अनुरोध स्थानांतरण, म्युचुअल स्थानांतरण,स्पाउस ग्राउंड स्थानांतरण के लंबित मामलों को तत्काल निराकरण किया जाए।
(6) इंजीनियरिंग विभाग का 2017 से लंबित साइकिल रिपेयरिंग अलाउंस का एरियर तत्काल प्रदान किया जाए।
(7) बिलासपुर जोन के सभी मंडलों में GDCE की भर्ती की नियमितता सुनिश्चित की जाए।
(8) बिलासपुर जोन के तीनों मंडलों में 10% इंटेक डिपार्मेंट कोटा नियमित समय पर की जाए।
(9) अन्य क्षेत्रीय रेलवे की भांति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन में भी महिलाओं को वन टाइम कैटेगरी चेंज ऑप्शन प्रदान किया जाए।
(10) रनिंग विभाग के कर्मचारियों को 16 +30 घंटे का आवधिक विश्राम प्रदान किया जाए।
(11) नई लॉबियों में रनिंग विभाग के कर्मचारियों की संख्या अनुरूप रेलवे आवास,चिकित्सा व शिक्षा की व्यवस्था की जाए।
(12) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागों में लिपिक संवर्ग में नया कैडर स्ट्रक्चरिंग तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
(13) प्रत्येक प्रमोशन /पोस्टिंग, स्थानांतरण मंडल की स्थापित स्थानांतरण नीति के अनुसार पारदर्शी रूप से किया जाए।
(14) लॉन्ग हाल गाड़ियों को बनाने का स्टेशन चिन्हित किया जाए व उस स्टेशन पर पर्याप्त प्रकाश व आने-जाने के लिए पाथ-वे की व्यवस्था हो।
(15) क्रू – लाँग एवं ब्रेक ड्यूटी कर्मचारियों की सुविधा, विश्राम एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर उचित ड्यूटी रोस्टर लागू किया जाए।
(16) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की जिन स्टेशनों में स्टेशन मास्टर की ड्यूटी रोस्टर सप्ताह में 72 घंटे का है उसे घटकर 48 घंटे का किया जाए।
(17) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जिन स्टेशनों मैं स्टेशन मास्टर की ड्यूटी 8 घंटे की है उन स्टेशनों पर पॉइंट्समैन /पोर्टर की ड्यूटी रोस्टर 12 घंटे से घटकर 8 घंटे किया जाए।
(18) DLS रायपुर के कर्मचारियों को ड्रेस एलाउंस प्रदान किया जाए।
(19) ST मैं यार्ड स्टिक लागू किया जाए RBE/170/2022 के अंतर्गत लंबित या जिला का मामला शीघ्र निराकृत कर RBE/170/2026 को तत्काल लागू किया जाए।
(20) ST मैं सहायकों एवं अनुरक्षकों को पदोन्नति,पदोन्नति की समय सीमा निर्धारित की जाए।
(21) विद्युत विभाग के कर्मचारी को वाहन की सुविधा एवं खंबे पर चढ़कर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए क्रेन की सुविधा होनी चाहिए।
(23) CW विभाग में सभी रिक्त पदों को तत्काल भर्ती किया जाए ताकि कर्मचारियों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ कम किया जा सके।
(24)TRD, इलेक्ट्रिक जनरल सहित सभी विभागों में ऐसे कर्मचारी जिनके कार्य में सीधे जीवन का जोखिम शामिल है उन्हें भी रिस्क अलाउंस प्रदान किया जाए।
(25) रेलवे अस्पताल/ स्वास्थ्य केंद्र से 50 किलोमीटर से अधिक दूरी में पदस्थ कर्मचारियों को बिना रेफर के इनपैनल्ड अस्पतालों में सीधे जांच करने की सुविधा/ ओपीडी में दिखाने की सुविधा दी जाए।
(26) सभी विभागों में MACP का निर्धारित समय पूरा होने पर बिना कोई आवेदन के MACP का लाभ दिया जाए।
(27) आर्टिजन स्टाफ को हार्ड एंड रिस्क अलाउंस एवं सुरक्षा उपकरण दिए जाएं।
(28) रेल कर्मचारियों के माता-पिता को भी चिकित्सा कार्ड एवं सुविधा पास हेतु परिवार में शामिल किया जाए।
संजय गुप्ता (महामंत्री )अखंड रेल कर्मचारी संघ(ARKS ) बिलासपुर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button