छत्तीसगढ़

एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह बोले, ‘आतंकवाद पर दोहरा रवैया नहीं चलेगा’

-याकूत अली

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में कहा कि आतंकवाद से निपटने में दोहरा रवैया नहीं होना चाहिए. उनकी यह टिप्पणी पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की मौजूदगी में आई. हालांकि रक्षा मंत्री ने अपने बयान में पाकिस्तान का जिक्र नहीं किया.

राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद निर्दोष लोगों की जान लेने के साथ निवेश और व्यापार को भी नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने आतंकवाद को समर्थन देने, उसके लिए धन मुहैया कराने या आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की. सिंह एससीओ के सदस्य देशों की सरकारों के प्रमुखों की परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए ताजिकिस्तान में हैं.(dw.com/hi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button