देश

नूंह पुलिस ने 24 घंटे में छह आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी और चोरी की बाइक बरामद

नूंह। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने पिछले 24 घंटों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इनमें साइबर ठगी, वाहन चोरी और पुराने मामलों में फरार घोषित अपराधी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने महूं निवासी शाद उर्फ साद को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी समाजसेवी बनकर लोगों को फर्जी टेक्स्ट संदेश भेजकर ठगी करता था। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

इसी क्रम में पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने के आरोप में आशाब और साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड मुहैया कराने के आरोप में अखलाक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े बताए गए हैं।

वाहन चोरी के खिलाफ अभियान के तहत एवीटी स्टाफ रोजकामेव की टीम ने चेकिंग के दौरान नगीना क्षेत्र के मोहलाका निवासी नफीस को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल दिल्ली नंबर की है।

पुराने मामलों में फरार दो उद्घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बूबालहेड़ी निवासी इमरान खान वर्ष 2014 के एक मामले में करीब 12 वर्षों से फरार चल रहा था। अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। राजस्थान के डीग जिले के घाटमिका निवासी कासम को भी नूंह सदर थाना क्षेत्र के एक पुराने मामले में वांछित बताते हुए गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के दिशा-निर्देश पर जिले में चल रहे तलाशी और चेकिंग अभियान का हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी, साइबर अपराध और पुराने मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है।

प्रियंका वर्मा

शहर और कस्बे दोनों की दुनिया से परिचित हैं। वे परिवार के बीच रहकर बड़ी हुईं और छोटी उम्र से ही लोगों के चेहरे और बातचीत पर ध्यान देती रही हैं। उन्हें लिखना-पढ़ना, पुराने गीत सुनना और रिश्तेदारों से लंबी बातें करना पसंद है। उनकी नजर उन छोटी बातों पर जाती है जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button