छत्तीसगढ़

पोलियो उन्मूलन की फिनिश लाइन तक रोटरी पूरी ताकत और एकजुटता से खड़ी-डागा

रायपुर, 27 अक्टूबर। डॉ. प्रदीप गोविंद शितूत अध्यक्ष रायपुर ब्राइट फाउंडेशन, रोटरी मैत्री ट्रस्ट, बाल समाज ने बताया कि रोटरी की पोलियो उन्मूलन जागरूकता रैली में उमड़ा जनसैलाब पोलियो को खत्म करने के लिए एक मिशन और एक आवाज़ के साथ एकजुट हुए सभी रोटेरियंस रोटरी का पहला पोलियो प्रोजेक्ट 1979 में फिलीपींस में बच्चों को वैक्सीन लगाकर प्रारंभ किया गया । वैक्सीनेशन कैंपेन के अच्छे और सफल परिणाम से प्रेरित होकर, रोटरी ने 1988 में ग्लोबल पोलियो इरेडिकेशन के साथ मिलकर इसे विश्व स्तर पर उन्मूलन करने का निर्णय लिया ।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 पल्स पोलियो के चेयरमैन भरत डागा ने बताया कि पोलियो को खत्म करने की दुनिया भर की कोशिशों की शुरुआत में रोटरी मौजूद थी। पोलियो उन्मूलन की फिनिश लाइन तक रोटरी पूरी ताकत और एकजुटता से खड़ी है । प्रत्येक रोटेरियन इस अभियान के लिए प्रतिवर्ष जितने डालर का भुगतान करता है बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन उसके दोगुने राशि का भुगतान डोनेट करता है अर्थात किसीने 100 डालर दिया तो बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन अपनी ओर से 200 डालर देता है इस प्रकार से कुल डोनेशन की राशि 300 डालर हो जाती है।

श्री डागा ने बताया कि रायपुर के सभी रोटरी क्लबों , रोटरेक्ट एवं इंटरेक्ट के करीब 350 सदस्य एवं उनके पारिवारिक सदस्यों ने सुबह मरीन ड्राइव के सामने एकत्रित होकर जागरूकता रैली निकाली सभी रोटेरियंस नारे लगा रहे थे – कदम बढ़ाओ, जोश जगाओ हर बच्चे को ड्रॉप पिलाओ ! रोटरी की है यही पुकार, पोलियो पर अंतिम वार ! ना रुकेंगे, ना थकेंगे पोलियो मुक्त कर के रहेंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button