छत्तीसगढ़

आईफोन स्टोर से 70 लाख की सेंधमारी

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 1 नवंबर। चोरों ने सबसे मंहगे फोन कहे जाने वाले आईफोन स्टोर में सेंधमारी की । तेलीबांधा जलाशय के सामने स्थित शापिंग कांप्लेक्स में यह स्टोर है। जहां कल रात शटर तोड़ कर चोर फोन सेट्स ले भागे। इनकी कीमत 70 लाख रुपए आंकी गई है।सिविल लाइन पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस इलाके के पुराने और हाल में जेल से रिहा चोरों की तलाश कर रही है।
यहां बता दें कि पिछले वर्ष भी अनुपम गार्डन के सामने स्थित रिलायंस शो रूम से डेढ़ दर्जन मोबाइल चोरी किए गए थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button