ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

फसल बीमा के 90 हजार में से 75% रिश्वत मांगी था
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर/कांकेर, 1 अक्टूबर । आमाबेड़ा क्षेत्र के 2 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए हैं। सगाऊ राम कोमरा, निवासी आलनार, तहसील आमाबेडा कांकेर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि प्रवीण ऊर्फ रिंकू चंद्राकर एवं सुन्दर लाल बच्छड़, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, आमाबेडा़ द्वारा उनके नष्ट फसल का बीमा प्रकरण तैयार कर बीमा राशि 90,000 निकलवा देने के एवज् में कुल बीमा राशि का 75 प्रतिशत राशि रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाये जाने से आज आरोपी सुन्दर लाल बच्छड़ एवं प्रवीण ऊर्फ रिंकू चंद्राकर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आमाबेड़ा को प्रार्थी से प्रथम किश्त के रूप में 20,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7, 12 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



