छत्तीसगढ़

रोजगार मेले में 18 से 40 हजार तक वेतन, चार संस्थानों से एमओयू भी

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 8 अक्टूबर। राजधानी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले के दौरान तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने चार संस्थानों के साथ एमओयू किए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि नंदनवन जू एवं जंगल सफारी, नांदी फाउंडेशन, एडोबी और टीसीएस के साथ हुए समझौतों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास पर काम किया जाएगा। इससे आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार मेले में युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार 18 हजार से 40 हजार रुपए तक का वेतन मिलेगा।

एसआईआर पर बोले सीएम, अब शंका की गुंजाइश नहीं

मुख्यमंत्री साय ने एसआईआर को लेकर कहा कि चुनाव आयोग ने इस विषय पर संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके बाद अब किसी तरह की शंका का अवसर नहीं बचता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button