छत्तीसगढ़
देखें VIDEO : महादेव सट्टा, सौरभ को लेकर सीबीआई की टीम रायपुर पहुंची

कल कोर्ट में पेश करेगी एजेंसी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 3नवंबर । महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को सीबीआई की टीम नियमित विमान से रायपुर लेकर पहुंच गई है। उसे कल विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने कल ही दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट से 4 नवंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। उसे एयरपोर्ट से सीधे माना रोड स्थित सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। जहां कस्टडी में रखा जाएगा। वह मास्क पहने हुए था। उसने मीडिया से कोई चर्चा नहीं की। इससे पहले उसे एयरपोर्ट से बाहर निकालने भीतर कई कागजी कार्यवाही से गुजरना पड़ा।



