छत्तीसगढ़

जेजेएम ठेकेदारों का अर्ध-नग्न प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 27अक्टूबर । जल जीवन मिशन के प्रदेश भर के ठेकेदारों ने मंगलवार को राजधानी में राजीव गांधी चौक पर अर्ध-नग्न प्रदर्शन किया। वे किए गए कार्य के महीनों से लंबित भुगतान की मांग कर रहे हैं। ठेकेदारों ने हाथ में कटोरा लेकर सरेराह आम लोगों से भीग भी मांगा। उनका कहना था कि अधिकारियों को रिश्वत देनी है इसलिए भीख मांग रहे हैं। इनके हाथों में तरह तरह के पोस्टर भी थे। इनमें, पीएचई सचिव को हटाने और काम कराया सीना तान कर और अब कटोरा थमाया श्रीमान, जैसे नारे लिखे गए थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button