छत्तीसगढ़

मोबाइल हैक कर के एकाउंट से 3.70 लाख ट्रांसफर किए

रायपुर, 8 अक्टूबर। साइबर ठग ने कारोबारी का मोबाइल हैक कर के एकाउंट से 3.70 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिया। आजाद चौक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 29 सितंबर की शाम 6 बजे को समता कॉलोनी निवासी सुनील अग्रवाल 40 को एक काल आया। फोन नंबर 9680573347 के कालर ने सुशील के पिता महेश अग्रवाल के फोन पर एपीके फाइल के साथ ओटीपी भेजा। उसे महेश के क्लिक करते ही फोन हैक कर लिया और उनके बैंक आफ इंडिया के एकाउंट से 370710 रूपए ट्रांसफर कर लिया। कल बुधवार को इसकी भनक लगने पर सुशील ने आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 66 डी आईटी एक्ट और 318-4 के तहत मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button