छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, परिवार के 3 की मौत

छत्तीसगढ़संवाददाता
बलौदाबाजार, 6 नवंबर।बलौदाबाजार में धनतेरस के दिन एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

आज दोपहर करीब एक बजे यह दुर्घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है। मृतकों की पहचान निहारिका ध्रुव पिता रामचंद्र ध्रुव (16), रामचंद्र ध्रुव (39) और टोमेश ध्रुव पिता रामचंद्र ध्रुव (12) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही परिवार के थे और ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि परिवार पैसा निकालने बलौदाबाजार पोस्ट ऑफिस आए हुए थे और एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम रवान मुख्य सड़क मार्ग में मंसा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएक्स 6011 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया है। तीनों मृतकों के शव जिला अस्पताल बलौदाबाजार में पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए लाया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button