छत्तीसगढ़

रायपुर रेल मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

रायपुर ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह (26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026) के अंतर्गत भ्रष्टाचार के प्रति जन-जागरूकता फैलाने तथा समाज में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का संदेश “समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा” (Probity for Prosperity) है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को अपने दैनिक जीवन एवं कार्यक्षेत्र में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इसी क्रम में भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने तथा समाज में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से WRS मार्केट में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित नागरिकों एवं रेलकर्मियों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सभी की सहभागिता का संदेश दिया गया। बच्चों द्वारा प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी और सत्यनिष्ठा आवश्यक है।इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि वे अपने दैनिक जीवन एवं कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा को अपनाएं तथा भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सामूहिक रूप से योगदान दें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button