दूध संग्रहण, शुद्धिकरण, पाश्चुरीकरण और पैकेजिंग समझे प्रगति महावि के विद्यार्थी

वचन डेयरी का औद्योगिक भ्रमण
रायपुर, 25 अक्टूबर। प्रगति महाविद्यालय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाविद्यालय रायपुर के वाणिज्य और प्रबंधन विभाग के चयनित 64 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम के अंतर्गत वचन डेयरी एवं फूड प्रोडक्ट का औद्योगिक भ्रमण किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने दूध के संग्रहण शुद्विकरण एवं पाश्चुरीकरण एवं पैकेजिंग की प्रक्रिया को समझा। उन्होनें जाना कि दूध में विभिन्न उत्पाद तैयार करने में कितनी मेहनत सावधानी और स्वच्छता की आवश्यकता होती है। साथ ही व्यवसाय को सफल बनाने में गुणवत्ता, समय, प्रबंधन, मशीनों का उपयोग और टीम वर्क के महत्व को भी समझा।
प्रगति महाविद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है। इस भ्रमण से विद्याथीयों को उद्योगो मे काम करने के तरीके और व्यवयाय की वातस्तविक जानकारी मिली जो उनके भविष्य में रोजगार एवं स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में सहायक सिद्व होगी।
इस इन्डस्ट्रीज भ्रमण में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ.आशिष श्रीवास्तव, डॉ. निरूपमा गौराहा, श्री अभिनव पटेल, श्रीमती बुलबुल रस्तोगी आदि शिक्षक सम्मलित थे।



