यूटीटी 24वीं छग राज्य और अंतरजिला टेबल टेनिस स्पर्धा

दीक्षांत और समाया ने जीते दोहरे खिताब
रायपुर, 25 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव विनय बैसवाड़े ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल, बूढ़ापारा, रायपुर में आयोजित यूटीटी 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतरजिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 में युवा अंडर-19 बालक एवं बालिका एकल वर्ग तथा सब जूनियर अंडर-15 बालक एवं बालिका एकल वर्ग के मुकाबले संपन्न हुए।
श्री बैसवाड़े ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय-1, रायपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक आदर्श श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी ने की तथा विशेष अतिथि संघ के सचिव सार्थक शुक्ला थे।



