छत्तीसगढ़

जब नाना पाटेकर ने शाहरुख़ ख़ान से कहा, ‘‘हीरो की तरह बाल मत बना… तू एक्टर है’’

अभिनेता शाहरुख़ ख़ान ने नाना पाटेकर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में उनके गोवा स्थित घर में निधन हो गया.

शाहरुख़ ख़ान ने नाना पाटेकर के साथ की गई अपनी फ़िल्म राजू बन गया जेंटलमैन की एक फ़ोटो शेयर करते हुए फ़ेसबुक पर लिखा, जब मैं पहली बार उनसे मिला था, तो उनके प्रति सम्मान और थोड़ी झिझक की वजह से मैं अपने बालों को सहलाने लगा. उन्होंने मेरा हाथ झटक दिया और कहा- हीरो की तरह बाल मत बना… तू एक्टर है!

उन्होंने लिखा, वह आपकी चापलूसी नहीं करते थे. वह आपको वो नहीं बताते थे जो आप सुनना चाहते थे. वह वही कहते थे जो आपको सुनने की ज़रूरत होती थी. ऐसे थे नाना. सीधे-साफ़. थोड़े सख़्त, ईमानदार और चेहरे पर बेहद ख़ूबसूरत मुस्कान.

शाहरुख़ ने लिखा, वह मेरे गुरु, शिक्षक, आलोचक और दोस्त थे. कैरम के खेल में वह मुझे और अपने आसपास के हर शख़्स को लगातार हराते थे और अपनी हर जीत का पूरा मज़ा लेते थे.

नाना, आपकी शिद्दत, आपकी हंसी, आपका पागलपन और आपका प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा. बस अफ़सोस है कि हमारे पास और बातें करने, एक और बहस करने, एक और कप चाय पीने और कैरम का एक और खेल खेलने का समय नहीं था.

शाहरुख़ ख़ान का मानना है, आपने सिर्फ़ सिनेमा की दुनिया में ही नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों और दुनियाभर के लोगों के दिलों में भी एक ख़ालीपन छोड़ दिया है. मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं आपको बहुत याद करूंगा और आपके शब्दों को हमेशा अपने दिल में रखूंगा कि हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button