छत्तीसगढ़

दिल्ली एनसीआर में जारी बारिश से तापमान में गिरावट, एक्यूआई पर ये हुआ असर

दिल्ली और एनसीआर के कई इलाक़ों में लगातार बारिश जारी है. गुरुवार रात से हो रही बारिश की वजह से इलाक़े के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.

शुक्रवार सुबह भी एनसीआर के कई इलाक़े में बारिश हो रही है और आसमान में बादल नज़र आ रहे हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में बारिश की वजह से कई इलाक़ों में सकड़ों पर पानी भरा नज़र आ रहा है.

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक़ इस बारिश से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता (एयर क्वालिटी इंडेक्स) बेहतर हुई है.

सीपीसीबी के मुताबिक़ दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट और आनंद विहार समेत कई इलाक़ों में एक्यूआई 80 के आसपास है, जो संतोषजनक की श्रेणी में है.

वहीं मौसम विभाग के गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक़ दिल्ली के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है.

मौसम विभाग ने बताया है कि गुरुवार को दर्ज किए गए आंकड़ों के मुताबिक़ बीते 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस रहा.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button