नेहा बोरा बोलीं- ‘बीजेपी लोकतंत्र और संविधान की दुश्मन है’

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने मंगलवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कहा, जब हम कहते हैं कि यह लड़ाई जनता बनाम बीजेपी की है, तब हम एक ऐसे दुश्मन की बात कर रहे होते हैं, जो इस देश के लोगों, भारतीय लोकतंत्र और संविधान का दुश्मन है. उसका नाम बीजेपी है.
नेहा बोरा ने कहा, अगर बीजेपी सोचती है कि वह लोकतंत्र की नींव पर हमला करेगी और जब लोग अपने वोट के अधिकार की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे, तो उनसे प्रदर्शन का अधिकार भी छीन लेगी, तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा.
उन्होंने कहा, मतदाताओं के अधिकारों पर हमला भारत और लोकतंत्र पर हमला है.
नेहा बोरा ने आरोप लगाया, एसआईआर प्रक्रिया के साथ समझौता हो चुका है, इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा.(bbc.com/hindi)

