छत्तीसगढ़

ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में पिरोना सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य : संतोष शर्मा

  • आचार्य ब्राह्मण समाज के महा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों के सदस्य हुए शामिल

बिलासपुर,01 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति की ओर से 1 नवंबर को त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार बिलासपुर में महा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र,उत्तरप्रदेश ,गुजरात, उड़ीसा,राजस्थान, मध्यप्रदेश और झारखंड से भी बड़ी संख्या में आचार्य ब्राह्मण समाज के सदस्य शामिल हुए।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक सूत्र में पिरोना, आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करना तथा सामाजिक संगठन को नई दिशा देना है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर 65 वर्ष से अधिक आयु के समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। वहीं, परीक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सम्मेलन के माध्यम से समाज में एकजुटता बढ़ाने, नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने और वरिष्ठजनों के योगदान को सम्मान देने का संदेश दिया जा रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button