जिस गली में उत्पात मचाया उसी में सिर झुकाकर कर जुलूस में निकले बदमाश

बैट से हमला करने वाले तीन आरोपी गए जेल
रायपुर, 10 अक्टूबर।पुलिस की मदद करने वाले के घर घुसकर क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला करने के मामले में 3 हमलावर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जिस गली में इन लोगों ने उत्पात मचाया था पुलिस ने उसी गली में इनका जुलूस निकाला। तीनों लंगड़ाते, सिर झुकाकर कर निकले।
मुख्य आरोपी कुणाल सिंह के कब्जे से पिस्टल बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई।
8 अक्टूबर 26 को शाम लगभग 7:40 बजे अमन गुप्ता चॉइस सेंटर में मौजूद था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कुणाल सिंह एवं उसके दो साथियों द्वारा प्रार्थी के साथ गाली-गलौज की गई। अमन द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने क्रिकेट बैट से उसके सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसके सिर एवं दाहिने हाथ में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची सरोज गुप्ता के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई। उसके बाद तीनों फरार हो गए।
रिपोर्ट पर थाना गुढ़ियारी पुलिस ने धारा 333, 296, 351(2), 109(1), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 अक्टूबर को मुख्य आरोपी *कुणाल सिंह तथा उसके साथी अनुराग किरनापुरे, 24, एवं संदीप दास, उ 27 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मुख्य आरोपी कुणाल सिंह के कब्जे से पिस्टल बरामद होने पर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस प्रकरण में पिस्टल एवं बजाज पल्सर N150 मोटरसाइकिल CG 04 PR 8076 भी जप्त किया ।
कुणाल सिंह आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है तथा उसके विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता रही है। नाबालिग उम्र में भी उसके द्वारा किए गए गंभीर अपराध दर्ज है। उसके माता और पिता के विरुद्ध भी पूर्व में कई आपराधिक प्रकरणों में जेल जा चुके हैं।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेजा गया है।


