छत्तीसगढ़

आईएएस सुबोध सिंह की फेक आईडी बनाने वाला गिरफ्तार

दूसरे ने शेयर ट्रेडिंग के बहाने धोखाधड़ी की थी

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 19अक्टूबर । ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर सेल ने यूपी के 2 ठग गिरफ्तार किए हैं। इनमें से एक ने सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह की
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने एवं दूसरे ने शेयर ट्रेडिंग के बहाने धोखाधड़ी की थी ।

केश 1 प्रार्थी सुशांत पनका द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह नाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर फर्जी आई डी बनाए जाने की सूचना दी थी। राखी पुलिस ने धारा 319(2), 336(3) बीएनएस, 66(सी) आई टी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर पुलिस थाना रायपुर द्वारा किया जा रहा है। विवेचना क्रम में फेसबुक, गूगल एवं मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी से प्राप्त जानकारी का तकनीक विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी अर्जुन कुमार जाटव निवासी हमीरपुर उत्तरप्रदेश अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर फर्जी फेसबुक आई डी बनाकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से और भी स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के फर्जी फेसबुक आईडी के साक्ष्य मिले हैं। जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

केश 2 प्रार्थी रश्मि शर्मा ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 88 लाख की धोखाधड़ी होने पर रेंज साइबर थाना रायपुर में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 14/24 धारा 318(4), 3(5), 238, 111 बी एन एस, 66(D) आई टी एक्ट, पंजीकृत कर विवेचना क्रम में बैंक खाता, मोबाइल नंबर एवं वॉट्सएप से प्राप्त तथ्यों का विश्लेषण कर मुख्य आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी प्रवीण कुमार दीक्षित निवासी कानपुर उत्तरप्रदेश अपने अन्य साथी के साथ मिलकर दीक्षित एजेंसी नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक अकाउंट खोलकर धोखाधड़ी के रकम प्राप्त करता था। आरोपियों से पूछताछ में अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी द्वारा प्रयुक्त बैंक खाता में देश के विभिन्न 11 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी
1 अर्जुन कुमार जाटव पिता मुन्नू कुमार उम्र 23 वर्ष पता ग्राम पारा तहसील मौदहा हमीरपुर उत्तरप्रदेश
2 प्रवीण दीक्षित पिता विद्याभूषण दीक्षित उम्र 46 वर्ष पता पांडु नगर हंसनगर कानपुर उत्तरप्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button