छत्तीसगढ़
मुआवजे के लिए मवेशियों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचा पीड़ित

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 12 अक्टूबर ।भारतमाला परियोजना के तहत घर जमीन अधिग्रहित होने से बेघर हुआ पारागांव निवासी भास्कर चंद्राकर अपने मवेशियों 2 गाय 2 बछड़े व 1 बकरे
के साथ कलेक्टोरेट पहुंचा। कलेक्टर के नाम ज्ञापन में उसने बताया कि उसकी खसरा 898/1 व 899/1 जमीन का अधिग्रहण किया गया है जो कि पैतृक भूमि है। जहां वह सपरिवार गौधन के साथ रहता था। इसे बिना सूचना के अधिग्रहण कर सभी को बेघर कर दिया गया और मुआवजा राशि भी अब तक नही दी गई।
जबकि शासन द्वारा निर्धारित सभी प्रकार की नियम व शर्तें पूरी करता है।इस प्रकार का कृत्य संविधान की धारा 300 ए का उलंघन है। उसने कलेक्टर से न्याय दिलाने की मांग की है।



